
आधार अपडेट को लेकर जिलाधिकारी ने दिए जरूरी निर्देश
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड की जिलाधिकारी कविता मीना ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय आधार समिति की बैठक की।बैठक में मुख्य फोकस नामांकन और अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट 100% कराना है।
बच्चों के आधार अपडेट पर जोर 0-5 साल आंगनबाड़ी और टीकाकरण केंद्रों पर कैंप लगाकर नए आधार बनाए- स्कूलों में शिविर लगाकर फिंगरप्रिंट, आईरिस और फोटो अपडेट कराएं। DM ने कहा कि आंगनबाड़ी-स्कूलों में कोई काम लंबित न रहे
हाई स्कूलों में CSC सेंटर DM ने छात्रों की सुविधा के लिए हर कस्तूरबा बालिका विद्यालय में आधार अपडेट सेंटर खोलने को कहा और आधार केंद्रों को एक्टिव करने के निर्देश दिए।बंद किट चालू करें*: बाल विकास और शिक्षा विभाग की नॉन-एक्टिव आधार किट तुरंत सक्रिय करें
18+ के लिए विशेष केंद्र जिन वयस्कों का आधार नहीं बना, उनके लिए जिला स्तर पर अलग सेंटर बनाएं जाए
हेल्पलाइन 1947 आधार कार्ड से संबंधित किसी भी समस्या के लिए नागरिक 1947 पर कॉल कर सकते हैं
प्रचार तहसीलों में फ्लैग, स्टैंडी लगाकर जागरूकता फैलाएं
आधार अब अनिवार्य दस्तावेज है। 5 साल और 15 साल पर बायोमेट्रिक अपडेट न होने से बच्चे योजनाओं से वंचित हो जाएंगे। कैंप लगाकर शत-प्रतिशत कवरेज दें।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























