
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के गांव असौड़ा की रहने वाली नरगीस ने आरोप लगाया है कि एक सर्राफ ने उसका लाखों रुपए का सोना हड़प लिया है। महिला ने मामले में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
नरगीस ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसने अपना 49 ग्राम सोना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक सर्राफ के पास गिरवी रखा था और उससे 1.60 लाख रुपए उधार लिए थे। सोने को डेढ़ वर्ष के लिए गिरवी रखा था। सोना गिरवी रखते समय कोई लिखत-पढ़त नहीं की गई थी। सराफ पर आरोप है कि उसने विश्वास दिलाया कि उसका सोना उसके पास अमानत है और जब मांगोंगे रुपए लाकर दोगे तो सोना वापस दे देगा। पीड़िता के अनुसार उसने 95,000 दे दिए थे। 28 फरवरी को जब वह अपने पति के साथ 65,000 रुपए लेकर पहुंची तो आरोपी ने ब्याज समेत रुपए लौटाने के लिए कहा और सोना वापस करने से मना कर दिया। पीड़िता ने मामले में हापुड़ के पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।
“द रेमंड शॉप” आपके लिए लेकर आए हैं टाई, कफ़्लिंग, बेल्ट आदि का कलेक्शन: 9149331926 || #Accessories*






















