
मांस के धंधेबाजों के सक्रिय होने के संकेत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में बढ़ रही पशु चोरी की वारदातों में इस बात का संकेत मिल रहा है, कि मांस के धंधेबाज एक बार फिर सिर उठाने लगे है। थाना बाबूगढ़ के गांव आरिफपुर मढ़ैया से एक किसान के तीन मवेशी चोर ले उड़े।
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम आरिफपुर मढैया निवासी राजेंद्र कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 16 जून की रात को वह अपने घर के बराबर घेर मे अपनी एक भैंस, एक भैंसा, एक झुटिया बांध कर कर गया था। 17 जून की सुबह चार बजे जब वह अपने घेर में पहुंचा तो उसके पशु वहां पर मौजूद नही थे। पीड़ित ने ग्रामीणों के साथ पशुओं की आसपास के काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमो दर्ज कर लिया है। पशुओं को बरामद कर पशु चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया जाएगा।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025























