
फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला भीम नगर में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक का शव फांसी के फंदे से लटका मिला जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हापुड़ के मोहल्ला न्यू भीम नगर निवासी कुणाल का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। मामला शुक्रवार की शाम का है। जब परिजनों ने शव लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामूली से अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस व फॉरेनसिक टीम मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179























