
हापुड़-बुलंदशहर सहित 8 जनपदों में बनेगी पराली से बिजली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पंजाब के उद्यमियों ने उत्तर प्रदेश में पराली से बिजली उत्पादन करने के लिए प्लांट लगाने का प्रस्ताव दिया है। इसके लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़, बुलंदशहर, मेरठ, बागपत, गौतमबुद्धनगर, शामली, मुजफ्फरनगर गाजियाबाद का चयन किया गया है। यूपी के आठ जिलों में पराली से बिजली बनेगी। इसके बाद चार अलग-अलग चरणों में पराली से बिजली पैदा करने के प्लांट लगाए जाएंगे। पहले चरण के लिए निजी क्षेत्र से राज्य सरकार को पांच प्रस्ताव मिले हैं। ये सभी प्रस्ताव राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लगे जिलों मसलन, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, बुलंदशहर के लिए हैं। इन जिलों के लिए मिले प्रस्ताव उन्हीं औद्योगिक घरानों से आए हैं जो वर्तमान में पंजाब के विभिन्न जिलों में पराली से बिजली उत्पादन के प्लांट स्थापित कर बिजली पैदा कर रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को स्मॉग से बचाने के लिए केन्द्र सरकार के निर्देश पर राज्य सरकार भी प्रदेश में पराली से बिजली पैदा करने के संयंत्र स्थापित कराने जा रही है।’
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010























