हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में नालों की सफाई न होने से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसमें कोई दो राय नहीं है एक तरफ तो नगर पालिका के कर्मियों की लापरवाही और दूसरा लोग भी इस गंदगी को बढ़ाने में दोषी है जो कि नालों में कूड़ा-करकट डाल देते हैं जिसकी वजह से नाले अक्सर चौक रहते हैं। वहीं समय पर सफाई न होने की वजह से भी नालों में जल भराव की स्थिति रहती है। आपको बता दें हापुड़ की गढ़ रोड पर दयाल रिजेंसी के सामने की ओर नाली की सफाई न होने की वजह से नाला ओवरफ्लो है जिसकी वजह से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां बीमारियों का खतरा भी लगातार मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों की मांग है कि नाले की समय पर सफाई होनी चाहिए जिससे वह बीमारियों से दूर रहे।
अब सीखें मेकअप कोर्स और पाएं FREE KIT: 9654657314

























