
हापुड़: फ्रीगंज रोड पर नाबालिग को पीटने के मामले में पांच नामजद व 12 अज्ञात पर मुकदमा
हापुड़, सीमन /संजय कश्यप(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने संजय कुमार पुत्र सुभाष चंद्र निवासी ग्राम असौड़ा की तहरीर के आधार उनके नाबालिग पुत्र पर जानलेवा हमला करने के आरोप में भानु त्यागी डेरी वाला, लवी, शिवम, कार्तिक, वासु तथा 12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संजय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीती रात उसका नाबालिक बेटा 16 वर्षीय वासुदेव ग्राम असोड़ा से हापुड़ रिश्तेदारी में आ रहा था। जैसे ही वह फ्रीगंज रोड पर पहुंचा तो भानु त्यागी डेरी वाला, लवी, शिवम, कार्तिक, वासु और 12 अज्ञात ने वासुदेव की बाइक को रोका और उस पर हमला कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित को जमकर पीटा जिससे उसकी छाती, सिर, गर्दन और कलाई पर गंभीर चोटें हैं। आरोपी पीड़ित को मृत समझकर घायल मौके से फरार हो गए। इसी बीच मौके से गुजर रहे कुछ लोगों ने घायल को पहचान लिया। परिजनों को मामले से अवगत कराया जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। वहीं परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ईंट नहीं बल्कि पूरा घर आरसीसी का, अभी बुक करें अपार्टमेंट: 9557396447























