
👁 40 views Views
गढ़: फ्लाईओवर पर मृत अवस्था में मिला युवक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के बदरखा फ्लाईओवर पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला जिसके बाद लोगों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है। संभावना है कि सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई।
मामला शुक्रवार की सुबह का है जब हापुड़ जनपद में कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिसमें खून से लथपथ एक युवक सड़क पर पड़ा है। बताया जा रहा है कि युवक की हादसे की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*






















