
बाइक टक्कर से नारियल विक्रेता कोमा में
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ रोड पर एक ढाबा के निकट एक बाइक ने दूसरी बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी जिस वजह से दूसरी बाइक पर सवार नारियल पानी विक्रेता बुरी तरह जख्मी हो गया और कोमा में चला गया।
हापुड़ पुलिस लाइन के पास दो सगे भाई सलीम शेख व वसीम अकरम नारियल का पानी बेचने का काम करते हैं। दोनों भाई बाइक पर सवार होकर 29 जुलाई को घर जाने के लिए निकले थे रास्ते में एक ढाबा पर खाना खाने के लिए रुके ही थे कि एक अन्य बाइक पर सवार दो अन्य लोगों ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिस कारण वसीम अकरम बुरी तरह घायल हो गया और कोमा में चला गया। मेरठ के अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559




















