
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला श्रीनगर में बीएसएनल का एक खंभा एक मकान की दीवार पर टिका हुआ है जिसके चलते हादसे का खतरा मंडरा रहा है। श्रीनगर निवासी सुमित अग्रवाल ने बताया कि एक अन्य खंबा भी एक ओर झुका हुआ है। ऐसे में हादसों का खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कई बार संबंधित विभाग से मामले में शिकायत की लेकिन अभी तक कोई खास कदम नहीं उठायागया जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही है।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी

























