
बाबूगढ़: हमला करने के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस ने रतन पाल सिंह पुत्र गुली राम निवासी विगास बाबूगढ़ की तहरीर के आधार पर सतीश कुमार पुत्र प्रकाश निवासी मोहल्ला गढ़ी पिलखुवा, शिवा कुमार निवासी अटूटा बाबूगढ़, विजय पुत्र महिपाल निवासी उत्तरी दिल्ली, बृजेश पुत्र इंद्रजीत निवासी हापुड़ व अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
रतन पाल सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 31 जुलाई की दोपहर सात अपने साथी शिवा, विजय, बृजेश, अज्ञात साथियों के साथ उसके घर पहुंचा और हमला कर दिया। आरोपियों ने दबंगई का परिचय देते हुए लोहे की रोड से घर के ताले तोड़े और भीतर जबरदस्ती प्रवेश किया जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस दौरान क्षेत्रवासियों में दहशत की स्थिति बन गई। आरोपियों ने मामले में पीड़ित पक्ष को धमकी भी दी। पीड़ित थाने पहुंचा और पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601

























