
बिजली उपभोक्ता ध्यान दें! 24-25 अक्टूबर की रात ऑनलाइन बिलिंग और ऐप सेवाएं रहेंगी बंद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ और पश्चिमांचल डिस्कॉम के बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक जरूरी खबर है। अगर आप आज रात बिजली बिल जमा करने या ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ऊर्जा निगम के अनुसार, राजस्व प्रबंधन प्रणाली (RMS) के तकनीकी रखरखाव और डीआर-डीसी स्विच ओवर ड्रिल के कारण बिजली बिलिंग सेवाएं 4 घंटे तक पूरी तरह ठप रहेंगी। यह सेवा 24 अक्टूबर की रात 10:00 बजे से 25 अक्टूबर की सुबह 2:00 बजे तक बाधित रहेगी। इस दौरान ऑनलाइन व ऑफलाइन बिल भुगतान, बिल जनरेट करने की प्रक्रिया, डब्लूएसएस उपभोक्ता पोर्टल और कंज्यूमर मोबाइल ऐप काम नहीं करेंगे। अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्र ने बताया कि सिस्टम की तकनीकी देखरेख और टेस्टिंग के चलते यह फैसला लिया गया है। उपभोक्ताओं को सलाह दी जाती है कि वे अपने जरूरी काम इस निर्धारित समय से पहले या बाद में ही निपटाएं।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)

























