
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के हसुपुर में एक पुराना कच्चा मकान तेज बारिश के दौरान नीचे आ गिरा। घर के अंदर सो रहे एक ही परिवार के छह लोग मलबे में दब गए जिनमें एक आठ महीने की गर्भवती महिला भी शामिल है। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए जिन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। कड़ी मशक्कत के पश्चात सभी को बाहर निकाल कर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
मामला रविवार की देर रात करीब 3:00 बजे के आसपास का है। जब श्याम लाल पुत्र रंजीत अपने परिवार के साथ मकान में सो रहा था। श्यामलाल बरामदे में था। कमरे में उसकी गर्भवती पत्नी रीना, बेटियां आन्या, साक्षी, प्रिया, बेटा लाला और साले की पत्नी सो रही थी। तेज बारिश के दौरान अचानक मकान की छत और दीवारें गिर गई। सभी लोग मलबे में दब गए। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया। ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर एसडीएम अंकित कुमार वर्मा, पुलिस व तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926

























