
पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने पीएम के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना को लेकर अधिवक्ता सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे जिन्होंने हापुड़ की कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपनी मांग के समर्थन में जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना की मांग की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट की बेंच ना होने के कारण अधिवक्ताओं के साथ-साथ वाद कारियों को परेशानी होती है जिसकी समस्या का समाधान बेंच की स्थापना से हो सकता है।
अध्यक्ष संजय कंसल ने बताया कि महाराष्ट्र राज्य के कोल्हापुर जिले में मात्र 1.64 लाख की आबादी पर चौथी हाई कोर्ट बेंच की स्थापना की घोषणा की गई है जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 22 जिलो में करीब 7 करोड़ की आबादी है। इस ओर किसी का ध्यान नहीं है।
हाई कोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आह्वान पर हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से सोमवार को विरत रहे जिन्होंने हाई कोर्ट बेंच की मांग के समर्थन में प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन कलेक्ट्रेट पहुंच कर अधिकारी के माध्यम से भेजा। इस दौरान हापुड़ पर एसोसिएशन हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट संजय कंसल, सचिव एडवोकेट वीरेंद्र सैनी, एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
ज्ञापन देना में हापुड़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कंसल एवं सचिव वीरेन्द्र सिंह सैनी, विकास त्यागी, भोपाल शिशोदिया, जितेंद्र चौधरी, संजय चौधरी, सुधीर त्यागी, मुकुल चौधरी, पीयूष शर्मा, मोनिका सिद्धू, उज्जवल कंसल,सुधांश दत्त शर्मा, नवाजिश, उज्जवल चौधरी, आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

























