
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह सोमवार को जनपद हापुड़ पहुंचे। इस दौरान पिलखुवा के छिजारसी टोल प्लाजा पर भाजपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। फूलमाला के साथ पूर्व सांसद का स्वागत किया गया। इस दौरान वह आगे की ओर रवाना हो गए।
सर्राफा एसोसिएशन हापुड़ के कोषाध्यक्ष आयुष शर्मा ने बताया कि पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह सोमवार को हापुड़ पहुंचे जहां कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जितेंद्र स्वामी, देवेंद्र शर्मा, अभिषेक अग्रवाल, संगीत शर्मा आदि ने पूर्व सांसद को पटका व माला पहनाकर स्वागत किया।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं नए अंदाज़ में वहीं पुराना स्वाद: 7017570838

























