
केंटर की चपेट में आने से बच्ची की दर्दनाक मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में सोमवार की रात हुए सड़क हादसे में चार साल की बच्ची की मौत हो गई। गांव भटियाणा में अनियंत्रित कैंटर की चपेट में आने से बच्ची ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जिससे परिवार में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
गांव भटियाणी निवासी रविंद्र तोमर सोमवार की रात अपनी पत्नी और दो बच्चों: 4 साल की बेटी इशानी और डेढ़ साल के बेटे कान्हा के साथ घर के बाहर खड़े थे। तभी सपनावत की ओर से आ रहा है कैंटर अचानक अनियंत्रित हो गया जिसने इशानी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। रात करीब 10:30 बजे ईशानी ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जिसके बाद ग्रामीणों ने केंटर चालक को मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने कैंटर को भी अपने कब्जे में ले लिया और बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069
























