
4 इंच के पाइप से आ रही है भ्रष्टाचार की बू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कभी-कभी ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं जिन्हें देखकर भ्रष्टाचार की बू अपने आप लगती है। ऐसा ही एक उदाहरण एल एन रोड पर देखने को मिला है। यह एक ऐसा मार्ग है जो सदैव अपनी बदहाली पर आंसू बहाने के लिए जाना जाता है।
एल एन रोड पर गंदे पानी की निकासी हेतु खास इंतजाम किया जा रहा है और इंतजाम भी ऐसा जिसे देखकर हर कोई व्यक्ति दांतों तले अंगुली दबा रहा है।
श्री राम मंदिर से एल एन स्कूल तक सड़क किनारे जेसीबी की मशीन से गहरी खुदाई की जा रही है और खुदाई स्थल पर 4 इंच का प्लास्टिक पाइप डाला जा रहा है। बताते हैं कि इस 4 इंच के पाइप की मदद से गंदे पानी की निकासी की जाएगी। सार्वजनिक स्थल पर 4 इंच के पाइप से गंदे पानी की निकासी संभव है। आए दिन कूड़ा करकट अटकेगा।
नागरिकों की मांग है कि पानी की निकासी के लिए मोटा पाइप डाला जाए ताकि भविष्य में कोई समस्या पैदा ना होने पाए।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838


























