
👁 13 views Views
मोबाइल गेम खेलने के दौरान हुए विवाद में युवक पर हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव करनपुर जट्ट में मोबाइल पर गेम खेलने के दौरान हुए विवाद में एक युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है जिसका उपचार चल रहा है। घायल मोनू पुत्र ओमप्रकाश निवासी करणपुर जट्ट को पुलिस ने घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया।
सोमवार को गांव में मोबाइल पर गेम खेलने को लेकर विवाद हो गया जिसने मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान हमलावरों ने मोनू के सिर पर वार कर उसे घायल कर दिया। खून से लथपथ मोनू को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया जहाँ उसका उपचार चल रहा है।
JMS Group of Institutions Admission Open 2026-2027 7302252600


























