
गढ़: अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक पर युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव म की रहने वाली युवती ने बताया कि वह एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर रिसेप्शनिस्ट के पद पर कार्य करती थी। आरोप है कि अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालक आकाश ने 7 मार्च के दोपहर उसे शीतल पेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर जब उसने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दी जिसके बाद से आरोपी लगातार शादी का झांसा देकर उसे बहलाता रहा। आरोप है कि शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने कई बार उसकी पिटाई भी की। क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365
























