
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में मंगलवार की सुबह गंगा घाट के संचालक नत्थू पहलवान पुत्र मनीराम का शव शिव चौक स्थित कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिला। इसके बाद लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जो मामले की जांच कर रही है।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही कमरे को सील कर दिया है।
जानकारी के अनुसार मामला मंगलवार का है जब पास की दुकान का कर्मी चाय देने के लिए सुबह के समय नत्थू पहलवान के कमरे में गया तो उसने वहां नत्थू पहलवान का शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद उसकी चीख निकल गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस, फॉरेंसिक टीम, फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586























