
हापुड़ में कावड़ यात्रा के सभी इंतजाम पूरे
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में कावड़ यात्रा सकुशल संपन्न करने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर रहकर तैयारी में जुटा है। इस बार कावड़ यात्रा को जीरो इंसीडेंट, जीरो एक्सीडेंट के लक्ष्य के साथ पूरा करना है। हापुड़ जिला कलेक्ट्रेट पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है जो राउंड दी क्लॉक कार्य करेगा। जिला प्रशासन ने कांवड़ियों के लिए गुणवत्तापूर्ण भोजन, चिकित्सा, स्नान आदि के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं।
जनपद हापुड़ की जिलाधिकारी कविता मीणा ने मंगलवार को कावड़ यात्रा की तैयारियों के संबंध में पत्रकारों को विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया कि जनपद हापुड़ से गुजरने वाले 250 किलोमीटर लंबे कावड़ यात्रा मार्ग को दुरुस्त करके 5 जोन, 17 सेक्टर तथा 42 उप सेक्टर में बांटकर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। जनपद में कावड़ यात्रा के चार प्रवेश द्वार चिन्हित किए गए हैं। महिला कांवड़ियों के लिए चेंजिंग रूम आदि की व्यवस्था की गई है। कावड़ मार्ग पर जगह-जगह कर कोड लगाए जाएंगे जिसे स्कैन कर कांवड़िएं शिविर, अस्पताल आदि जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264























