
सिम्भावली: रात के अंधेरे में आम का हरा पेड़ काटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिम्भावली क्षेत्र में हरे-भरे पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया है। बडड़ा नहर के पास शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे अवैध कटान करने वालों ने आम के हरे पेड़ को काट दिया। राहगीरों और ग्रामीणों के विरोध के बाद आरोपी कटे हुए पेड़ को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए।
आपको बता दें कि पेड़ को आधी रात के बाद काटा गया। क्षेत्र में पुलिस की गश्त के बावजूद अवैध कटान की घटना सामने आने से ग्रामीणों में नाराजगी है। सुबह करीब छह बजे ग्रामीणों की सूचना के बाद वन विभाग का एक कर्मचारी मौके पर पहुंचा और मामले की जानकारी जुटाई।
सिम्भावली थाना प्रभारी अरविंद चौधरी ने कहा कि बिना अनुमति किसी को भी पेड़ काटने की इजाजत नहीं दी जाएगी। अवैध रूप से पेड़ काटने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं वन विभाग के अधिकारी करण सिंह ने बताया कि रात के समय गश्त बढ़ाई जाएगी, ताकि इस तरह की घटनाओं पर प्रभावी ढंग से रोक लगाई जा सके।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216


















