
दिल्ली के किसान घाट जाने वाले किसान नेताओं को पुलिस ने किया होम अरेस्ट
हापुड, सीमन (EHAPURNEWS.COM): राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वी एम सिंह के नेतृत्व में भारत अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसान मजदूर संगठन का प्रतिनिधि मण्डल ग्राम ततारपुर से महासचिव पश्चिमी उत्तर प्रदेश चौधरी वीरपाल सिंह के साथ विरोध प्रदर्शन के लिए किसान घाट दिल्ली रवाना हो रहे थे तभी अचानक पुलिस प्रशासन ने चौधरी वीरपाल सिंह के निवास पर होम अरेस्ट कर लिया।
उधर राष्ट्रीय सैनिक संस्था का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश प्रवक्ता व हापुड़ के जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी के नेतृत्व में जिसमें संस्था के जिला सचिव मुकेश प्रजापति नगर उपाध्यक्ष राजकुमार वर्मा दीपचंद प्रजापति राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जगमेर सिंह हरेंद्र सिंह को ततारपुर बाईपास से दिल्ली के किसान घाट के लिए रवाना हो रहे थे तो उन्हें भी अरेस्ट कर राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महासचिव चौधरी वीरपाल सिंह के कैंप कार्यालय पर बैठा दिया। चौधरी वीरपाल सिंह ने बताया कि हमारा विरोध भारत अमेरिका ट्रेड डील को लेकर है हम किसानों के कृषि उत्पाद, दुग्ध एवं डेयरी उत्पादों को ट्रेंड डील के दायरे में ना रखा जाए अर्थात इन पर ट्रेंड डील लागू न किया जाए ये सरकार किसान एवम नौजवान विरोधी है। सरकार का ये रवैया देश के भविष्य के लिए ठीक नहीं है।
राष्ट्रीय सैनिक संस्था के प्रदेश प्रवक्ता व हापुड़ के जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र त्यागी ने बताया कि राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रवक्ता अधिवक्ता मुकुल कुमार त्यागी, मंडल उपाध्यक्ष वीरेश चौधरी, जिला अध्यक्ष अशोक डींगरा, सभी को पुलिस प्रशासन ने होम अरेस्ट कर लिया ज्ञानेन्द्र त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय सैनिक संस्था किसानों की जायज़ मांगों के लिए किसान संगठनो के साथ हैं और सरकार किसानों की आवाज को दबा नहीं सकती।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788























