
सुबह बांटता अखबार, रात को करता पढ़ाई, पेंटर के बेटे ने उत्तीर्ण की NEET परीक्षा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गलियों में अखबार बांटने वाले परिवेश भारत उर्फ़ लक्की ने कड़ी मेहनत और लगन के साथ नीट परीक्षा उत्तीर्ण की है। दूसरे प्रयास में लक्की ने नीट परीक्षा पास कर चिकित्सक बनने के सपने की ओर कदम बढ़ाते हुए सफलता की एक और सीढ़ी पर कदम रखा है। इस अवसर पर लक्की को बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है।
हापुड़ की कोठी गेट पर स्थित नई आबादी निवासी सुरेश पेंट कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं जिनका बेटा लक्की घर का खर्च संभालने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ सुबह-सुबह अखबार वितरण का कार्य करता है। इसके बाद वह कोचिंग और सेल्फ स्टडी करता है। लक्की का सपना चिकित्सक बनकर लोगों की सेवा करना है। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए उसने कड़ी मेहनत की और नीट परीक्षा दूसरे प्रयास में उत्तीर्ण कर ली। आपको बताते चलें कि लक्की ने इंटर कक्षा एसबीएम से उत्तीर्ण की है। इस अवसर पर उसे बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें 99 रूपए में गर्ल्स टॉप: 8191820867






















