
गढ़: मकान के विवाद में मारपीट के मामले में आठ पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव सिखेड़ा में एक युवक ने अपने भाई व उसके साथियों पर गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
सिखेड़ा के कबीर ने बताया कि भाई शेरुद्दीन काफी समय से हापुड़ में मकान बनाकर रह रहा है। आरोप है कि भाई पुश्तैनी मकान में से उसे जबरदस्ती निकाल कर भगाना चाहता है। 8 अगस्त को भाई अपने साथियों इमरान, उस्मान, रिहान, रुखसार, मुनीश, अफरोज और काशिफ के साथ आया और मारपीट की। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























