
👁 5 views Views
गढ़: हरिद्वार के लिए हर 10 मिनट में शिव भक्तों को मिलेंगी बस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कांवड़ यात्रियों की सुविधा को देखते हुए गढ़ डिपो हरिद्वार के लिए 50 अतिरिक्त बसे चलाएगा। जरूरत पड़ने पर यह संख्या बढ़ भी सकती है। एआरएम हेमंत मिश्रा ने बताया कि हरिद्वार जाने वाले भक्तों को हर 10 मिनट में बस की सुविधा मिलेगी। श्रावण मास में उमड़ने वाले आस्था के सैलाब के मद्देनजर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है जिससे शिव भक्तों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























