
बाबूगढ़: हादसे में पत्नी की मौत व पति घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुचेसर चौपला बाईपास स्थित शाहपुर जट के पास बिस्मिल्लाह ढाबा के समीप अज्ञात वाहन की साइड लगने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में राजकुमार और उसकी पत्नी कुसुम गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में महिला की मौत हो गई।
अमरोहा जनपद के गजरौला थाना क्षेत्र के मोहल्ला सुल्तान नगर के रहने वाले राजकुमार अपनी पत्नी कुसुम के साथ बाइक से गढ़मुक्तेश्वर की ओर जा रहे थे कि शाहपुर जट्ट के पास पहुंचने पर अज्ञात वाहन की साइड लगने से दोनों सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने कुसुम को मृत घोषित कर दिया जबकि राजकुमार का उपचार जारी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068























