
👁 11 views Views
पिलखुवा: बातों में फंसा कर महिला के कुंडल उतरवाए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के सर्विस रोड पर पैदल जा रही महिला को दो युवकों ने बातों में उलझा कर उसके कानों में पहने कुंडल उतरवा लिए। घटना का पता चलने पर पीड़िता कोतवाली पहुंची और कार्रवाई की मांग की।
निजामपुर की रहने वाली सुनीता देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुरुवार की शाम कांवी मार्ग की ओर जा रही थी। उनके पास दो युवक पहुंचे और बातचीत के दौरान उन्हें झांसे में ले लिया। आरोप है कि इस दौरान दोनों ने उसके कानों में पहने कुंडल करवा लिए और मौके से चले गए। इसके बाद महिला को ठेगी का एहसास हुआ। वह थाने पहुंची और कार्रवाई की मांग की।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922























