
लाखों के पेड़ काटने के मामले में बाप व दो बेटों पर मुकदमा
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव सरूरपुर के रहने वाले राशिद पुत्र मोहम्मद वासिद की तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव सरूरपुर के रहने वाले यशवीर पुत्र चरण सिंह तथा भानु व भास्कर पुत्रगण शेर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
राशिद का आरोप है कि उसकी कृषि भूमि ग्राम हसनपुर में है। उसका खसरा संख्या 783 है जहां जमुना, सेसुद, सिरस, सबेदा आदि के हरे-भरे पेड़ लगे हुए हैं। आरोप है कि आरोपियों ने दबंगई के बल पर 26 जुलाई को अवैध तरीके से उसके पेड़ काट दिए जिनकी कीमत करीब तीन लाख रुपए बताई गई है। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर लाइसेंसी बंदूक तानदी और वहां से भगा दिया। उसके बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस को शिकायत पत्र दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्राम सरूरपुर हाईवे पर स्थित लाल सतीश चंद्र, नीरज गोयल की आरा मशीन पर पहुंच कर जांच की और लकड़ी की वीडियोग्राफी कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए बाप और दोनों बेटों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264



















