
संपत्ति कब्ज़ाने की नीयत से सगी बहन पर की फायरिंग, बाल-बाल बची
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित गिरधारी नगर नई मंडी पेट्रोल पंप के सामने रहने वाली कविता सिंह पुत्री संतराम सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उसके सगे भाई चंद्रशेखर और सरदार भगत सिंह तथा चचेरे भाई गुड्डू व बिट्टू पुत्रगण महकर सिंह निवासीगण काजीवाड़ा लोहिया नगर मेरठ उसकी संपत्ति हासिल करना चाहते हैं। आरोप है कि आरोपियों ने उस पर फायरिंग की जिसमें वह बाल-बाल बच गई।
दी गई तहरीर के अनुसार कविता ने बताया कि वह कैंसर की मरीज है और अविवाहित है। 1 जून की रात करीब 2:30 बजे वह अपने मकान में सो रही थी। तभी अचानक आहट हुई। दोस्त ने देखा कि चंद्रशेखर, सरदार भगत सिंह, बिट्टू और गुड्डू दीवार पर चढ़े हुए थे जिन्होंने एक राय होकर कविता पर गोली चला दी। इस दौरान गोली खिड़की की जाली को फाड़ती हुई अंदर चली गई। इस दौरान कविता बाल-बाल बच गई। शोर सुनकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता का कहना है कि उसके भाइयों पर हत्या, लूट के काफी मुकदमे विचाराधीन हैं जो अपराधिक प्रवृत्ति के हैं। वह उसकी मेरठ स्थित भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं, उसे हड़पना चाहते हैं। मामले में पीड़िता ने कार्रवाई की मांग की जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि महिला से पहले भी आरोपी मारपीट व लूटपाट कर चुके हैं।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586























