👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्य को गति देने के उद्देश्य से मेरठ से हापुड़ के बीच समतलीकरण का कार्य शुरू हो चुका है जिससे जल्द से जल्द कार्य की शुरुआत हो सके. अधिकारियों के निरीक्षणों का दौर भी लगातार जारी है. बता दें कि मेरठ से प्रयागराज तक बनाए जा रहे गंगा एक्सप्रेसवे से लोगों को यात्रा करने में बेहद आसानी होगी जिसके समतलीकरण का कार्य शुरू हो चुका है. एक्सप्रेस वे को महाराष्ट्र की कंपनी आईआरबी और अडानी समूह मिलकर बना रहे हैं.
MBBS/MD/MS के लिए SIMS में ले दाखिला: 8859112733

























