जमीन बेचने के नाम पर चार लाख रूपए हड़पने के आरोप में चार पर मुकदमा










जमीन बेचने के नाम पर चार लाख रूपए हड़पने के आरोप में चार पर मुकदमा

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव खुडलिया निवासी किसान ने गांव के ही परिवार के तीन सदस्य और उनके दामाद पर जमीन बेचने के नाम पर ₹4,00,000 हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महेश पाल सिंह ने बताया कि गांव के रहने वाले ब्रह्मपाल सिंह उर्फ वीरमपाल ने अपनी पत्नी किरण, बेटे कृष्ण वीर और दामाद धीरेंद्र निवासी गांव दरियापुर के साथ मिलकर उनके साथ धोखाधड़ी की है। ब्रह्मपाल ने अक्टूबर 2023 में अपनी कृषि भूमि बेचने के लिए उनके साथ 12 लाख रुपए में सौदा तय किया था। सौदा किरण, ब्रह्मपाल, कृष्ण वीर और धीरेंद्र के सामने तय किया था। उन्होंने अग्रिम धनराशि के तौर पर आरोपियों को चार लाख रुपए दे दिए। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी पक्ष से अच्छी जान पहचान होने के कारण उन्होंने इस सौदे का रजिस्टर्ड इकरार नामा नहीं कराया। बैनामा कराने के लिए छह महीने का समय दिया गया था। समय पर उन्होंने आरोपियों से बैनामा कराने को कहा लेकिन आरोपी कोई ना कोई बहाना बनाकर उन्हें टालते रहे। धोखाधड़ी का एहसास होने पर उन्होंने कोर्ट का रुख किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने चारों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Admission open (2025-26)

S.A International School

Call- 9258003065

Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com








  • Related Posts

    11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): मेरठ की एएनटीफ यूनिट व पिलखुआ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नेपाल के एक तस्कर को छिजारसी टोल से आगे हिम्मतपुर कट…

    Read more

    ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / पंकज कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ विकास खंड के ग्राम पंचायत महमूदपुर में बुधवार को जल मिशन योजना के अन्तर्गत हर घर जल पहुंचाने के…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

    11 लाख रुपए की चरस के साथ नेपाली पकड़ा गया

    ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

    ग्राम पंचायत महमूदपुर में घर-घर पहुंचा शुद्ध पेयजल

    कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

    कस्तूरबा विद्यालय के छात्रों ने पीएम संग्रहालय का भ्रमण किया

    परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

    परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

    किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

    किसान नेता के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप

    चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड

    चाकू व अवैध शराब पर मिली सजा व अर्थदण्ड
    error: Content is protected !!