
सड़क हादसे के दौरान चार घायल, दो की हालत गंभीर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर सड़क किनारे चाय की दुकान पर खड़े चार लोग छोटा हाथी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनकी मोटरसाइकिल और कैमरे भी क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला 14 जून का है जब भारत भूषण निवासी मोहल्ला सोटावाली नई मंडी देहात अपने साथियों करण कुमार, विनय और अरविंद के साथ बाइक से वंश गार्डन में फोटोग्राफी के कार्य के लिए जा रहे थे कि हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित मनसा देवी मंदिर के पास एक चाय की दुकान पर सभी सड़क किनारे खड़े थे। इसी बीच गुलावठी की ओर से आ रहे छोटे हाथी वाहन ने चारों को टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान चारों घायल हो गए जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068























