
भाद्रपद शुक्लपक्ष की अंनत चतुर्दशी पूजन व्रत कब करें,पूजन मुहूर्त, पूर्णिमा व्रत कब करें जाने ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय से 9634408321
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): देवलोक कॉलोनी स्थित श्री ज्योतिष कार्यालय के ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय ने बताया ज्योतिषशास्त्र एवं वैदिक पंचांग के अनुसार भाद्रपद शुक्ल पक्ष की अनंत चतुर्दशी व्रत 25 सितम्बर दिन शुक्रवार को शास्त्रोक्त हैं ! भगवान श्री विष्णु के अनंत स्वरूप को समर्पित पावन पर्व हैं । इस दिन अनंत भगवान की पूजा तथा अनंत सूत्र धारण करने की परंपरा हैं। ज्योतिषशास्त्र एवं वैदिक पंचांग के गणना के अनुसार चतुर्दशी तिथि 24 सितम्बर को रात्रि 23 बजकर 19 मिनट बजे से प्रारम्भ होकर 25 सितम्बर को रात्रि 23 बजकर 06 मिनट बजे तक तक प्राप्त हो रहा हैं !अतः उदयातिथि अनुसार 25 सितम्बर को अंनत चतुर्दशी पूजन व्रत शास्त्रोक्त हैं !पूजन मुहूर्त प्रातः 06 बजकर 15 मिनट से प्रातः 10 बजकर 20 मिनट बजे तक शुभ मुहूर्त हैं !राहुकाल प्रातः 10 :30 से दोपहर 12 बजे तक हैं !इस समय पूजन न करें !पुनः 12 बजकर 15 मिनट से सायं गोधूलि वेला सायं 07 बजे तक पूजन शुभ हैं !अभिजीत मुहूर्त प्रातः 11 :45 मिनट बजे से दोपहर 12:15मिनट बजे तक हैं ! प्रातः स्नान करके स्वच्छ वस्त्र धारण करें।कलश स्थापित करके भगवान विष्णु का पूजन करें।रोली,अक्षत (दाने टूटे न हो), पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य,फल,खीरा आदि अर्पित करें।अनंत देव की कथा का श्रवण करें।चौदह गांठ वाला अनंत सूत्र भगवान को अर्पित करके पुरुष दाहिने और महिलाएं बाएं हाथ में धारण करती हैं।भगवान विष्णु से परिवार की सुख-समृद्धि और संकटों से रक्षा की प्रार्थना करें। अनन्ताय नमः पूजा के समय श्रद्धापूर्वक जप करें !
अनन्त संसार महासुमुद्रे मग्नं समभ्युद्धर वासुदेव।
अनन्तरूपे विनियोजितात्मा ह्यनन्तरूपाय नमो नमस्ते॥
मन्त्र से भगवान विष्णु जी का ध्यान करें !
अनंत सूत्र में 14 गांठें लगाई जाती हैं, जिन्हें भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप तथा चौदह लोकों से जोड़ा जाता है। इसे श्रद्धा और संकल्प के साथ धारण किया जाता हैं।तथा भाद्रपद शुक्लपक्ष पूर्णिमा का व्रत 26 सितम्बर दिन शनिवार को रखना शास्त्रोक्त हैं !
सभी को अंनत चतुर्दशी पूजन व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं !!
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
🚩श्री ज्योतिष कार्यालय🚩
ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय
देवलोक कॉलोनी हापुड़
ज्योतिष एवं कर्मकाण्ड विशेषज्ञ
सम्पर्क सूत्र 9634408321
🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏🙏
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





















