
जीएस मेडिकल कॉलेज के औषध विज्ञान विभाग में 6th फार्माकोविजिलेंस सप्ताह का आयोजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): इस वर्ष फार्माकोविजिलेंस सप्ताह की थीम “Promoting Rational Use of Medicines through Pharmacovigilance – A Step Towards Safer Healthcare” रही।
सप्ताहभर चले इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों में दवाओं के तर्कसंगत उपयोग, दवाओं से होने वाली प्रतिकूल घटनाओं की पहचान एवं उनकी रिपोर्टिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
कार्यक्रम के अंतर्गत 21 and 22 सितंबर 2026 को Pharmacology विभागाध्यक्ष डॉ. ज्योत्सना शर्मा के guidance में MBBS एवं नर्सिंग विद्यार्थियों के लिए विशेष Awareness Session आयोजित किया गया। डॉ. रजनी के. राय ने सत्र में विद्यार्थियों को फार्माकोविजिलेंस की अवधारणा, दवाओं के प्रतिकूल प्रभावों (Adverse Drug Reactions) की पहचान, रिपोर्टिंग की प्रक्रिया तथा रोगियों की सुरक्षित एवं प्रभावी चिकित्सा में फार्माकोविजिलेंस की भूमिका के बारे में जानकारी दी. विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक Dr.अमित मित्तल, डॉ. हिमांशु अग्रवाल, डॉ. अपूर्वा, डॉ. श्रेष्ठा, पीजी डॉ विवेक औऱ सभी non teaching staff Ms. मुस्कान और Ms. रचना का भी सहयोग रहा। विद्यार्थियों को यह भी समझाया गया कि दवाओं का उचित एवं तर्कसंगत उपयोग न केवल उपचार की प्रभावशीलता बढ़ाता है, बल्कि अनावश्यक दुष्प्रभावों एवं दवा संबंधी जोखिमों को कम करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
फार्माकोविजिलेंस सप्ताह के समापन अवसर पर 23 सितंबर 2026 को नर्सिंग विद्यार्थियों द्वारा अस्पताल के प्रांगण में एक प्रभावशाली “नुक्कड़ नाटक” प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से दवाओं के सही उपयोग, बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा लेने से होने वाले संभावित नुकसान, दवाओं के प्रतिकूल प्रभावों की पहचान तथा उनकी समय पर रिपोर्टिंग का संदेश सरल एवं रोचक तरीके से दिया गया। विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया और सुरक्षित दवा उपयोग के महत्व को प्रभावी ढंग से उजागर किया।
आयोजन के दौरान विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि फार्माकोविजिलेंस केवल प्रतिकूल दवा प्रतिक्रियाओं की रिपोर्टिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह रोगी सुरक्षा और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। दवाओं के तर्कसंगत उपयोग और ADR की उचित रिपोर्टिंग के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुरक्षित बनाया जा सकता है।
जीएस मेडिकल कॉलेज में आयोजित इस फार्माकोविजिलेंस सप्ताह ने विद्यार्थियों में “Safe Medicine, Safe Patient, Safer Healthcare” की भावना को मजबूत किया तथा भविष्य के चिकित्सकों एवं नर्सिंग पेशेवरों को दवा-सुरक्षा के प्रति अधिक जागरूक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365





















