
गाड़ी व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कपूरपुर क्षेत्र में गुरुवार को गाड़ी और बाइक की भिड़ंत से बाइक सवार की मौत हो गई। इस दौरान दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।
मामला बुधवार का है जब कपूरपुर क्षेत्र के नारायणपुर वास्का गांव में गुरुवार को सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसे में गाड़ी और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। मृतक की पहचान 38 वर्षीय राज कुमार निवासी गांव सपनावत कपूरपुर के रूप में हुई है जो बाइक पर सवार होकर सपनावत से धौलाना जा रहा था। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)





















