
किसानों के बकाया का भुगतान न करने पर सिंभावली शुगर मिल पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): किसानों के गन्ने का बकाया का भुगतान न करने के मामले में हो रही देरी से शासन ने सिंभावली शुगर मिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। बार-बार आदेश के बावजूद किसानों का बकाया भुगतान नहीं करने से यह कदम उठाया गया है। प्रमुख गन्ना सचिव और जिलाधिकारी के आदेश पर मुकदमा दर्ज होगा।
पेराई सत्र 2025-26 का किसानों का लगभग 220 करोड रुपए गन्ना मूल्य बकाया है। शासन स्तर से कई बार मिल प्रबंधन को भुगतान करने के निर्देश दिए गए लेकिन उसके बावजूद भुगतान नहीं किया। ऐसे में भुगतान में हो रही लापरवाही के कारण किसानों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। शासन ने अब मामले में सिम्भवाली शुगर मिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010























