
हापुड़ की दो आवासीय योजनाओं को मंजूरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने राज्य के छह जिलों की 12 नई रियल इस्टेट परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं में कुल अनुमानित निवेश 1,663.85 करोड़ है। इसमें 3,090 आवासीय एवं व्यावसायिक इकाइयों का निर्माण किया जाएगा।
इन परियोजनाओं को यूपी रेरा की 214वीं अथॉरिटी बैठक में मंजूरी दी गई। बैठक की अध्यक्षता यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने की। उन्होंने बताया कि निवेश और विकसित होने वाली इकाइयों के मामले में लखनऊ सबसे आगे रहा। लखनऊ में कुल चार परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें दो आवासीय, एक व्यावसायिक और एक मिश्रित परियोजना शामिल है। इन परियोजनाओं में कुल 609.35 करोड़ का निवेश होगा। गाजियाबाद में तीन आवासीय परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। इनमें कुल 605.06 करोड़ का निवेश होगा। हापुड़ में 123.45 करोड़ की दो आवासीय परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। अयोध्या में 72.61 करोड़ की एक आवासीय, प्रयागराज में 51.66 करोड़ की एक आवासीय और कानपुर में भी 201.72 करोड़ की एक योजना को अनुमति दी गई है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





















