
👁 10 views Views
ट्रैक्टर की टक्कर से बिजली के 10 खंबे हुए क्षतिग्रस्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे लगे बिजली के खम्भे में टक्कर मार दी। इस दौरान इलाके की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हो गई।
जानकारी के अनुसार शनिवार को एक ट्रैक्टर गुलावठी की ओर से धौलाना जा रहा था। तभी चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा जिसके चलते ट्रैक्टर सड़क किनारे लगे बिजली के खंबे से जा टकराया। सड़क हादसे के दौरान एक के बाद एक कई खंभे टूट गए और बिजली के तार सड़क पर आ गिरे जिससे इलाके की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हो गई। इसके बाद बिजली कर्मी मौके पर पहुंचे और हालातों पर काबू पाया।
घर में है दीमक की समस्या, FREE इंस्पेक्शन के लिए करें कॉल: 8077979922























