
गुटखा लूट के प्रकरण में जनपद हापुड़ में बिहार पुलिस की दबिश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब बिहार के चंपारण से आई पुलिस ने इलाके में दबिश दी। लूट के मामले में टीम ने दबिश देकर कर जांच की और कुछ लोगों से जरूरी पूछताछ की। इससे पहले भी टीम इलाके में दबिश दे चुकी है।
आपको बता दें कि बिहार के चंपारण क्षेत्र में 2024 में बदमाशों द्वारा पान मसाला से भरा एक ट्रक लूटा गया था। लूट के बाद पुलिस ने कुछ बदमाशों को पकड़ लिया था लेकिन अभी भी कुछ फरार चल रहे हैं। ऐसे में शनिवार को बिहार के चंपारण से आए एसआई धर्मेंद्र कुमार, कन्हैया प्रसाद, संजय कुमार ने बताया कि गुटके से भरे ट्रक को वर्ष 2024 में लूटा गया था जिसमें उत्तर प्रदेश के कुछ बदमाशों ने इस लूट को अंजाम दिया था। मामले में गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के फूलड़ी, अठसैनी और पिलखुवा के बझेड़ा गांव के रहने वाले तीन बदमाशों का नाम सामने आया था। बिहार पुलिस ने स्थानीय पुलिस के साथ दबिश दी लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480























