
👁 11 views Views
बाबूगढ़: व्यक्ति के साथ मारपीट के मामले में दो आरोपियों पर मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छपकोली में खेत से घर लौट रहे एक व्यक्ति के साथ दो लोगों ने मारपीट की जिसके बाद पुलिस ने मारपीट की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपियों पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।
ग्राम छपकौली के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि 18 जून की शाम वह खेत से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में गांव के दो लोगों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर अन्य लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464























