
स्वस्थ शरीर के लिए योग जरूरीः दिनेश खटीक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हापुड़ के श्रीमती ब्रह्मादेवी बालिका विद्यालय में रविवार को विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने की और मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा विभाग के सचिव नोडल अधिकारी अमृत त्रिपाठी रहे।
योग कार्यक्रम को उद्घाटन प्रदेश राज्य मंत्री नोडल अधिकारी तथा जिलाधिकारी कविता मीणा, पुलिस अधीक्षक कुवर ज्ञानेन्जय सिंह व भाजपा के क्षेत्र में महामंत्री डॉक्टर विकास अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम में शामिल अतिथियों व नागरिकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लाइव प्रसारण को सुना।
इस अवसर पर योगाभ्यास में शामिल प्रदेश राज्य मंत्री दिनेश खटीक, नोडल अधिकारी अमृत त्रिपाठी, जिला अधिकारी कविता मीणा, पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेन्जय सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री डॉ विकास अग्रवाल, उद्यमी संजय कृपाल, सांसद प्रतिनिधि अशोक बबली सहित बड़ी तादाद में नागरिक शामिल हुए और लोगों को यह संदेश दिया की प्रतिदिन योग करके ही जीवन को निरोगी बनाया जा सकता है। अतिथियों ने योग में शामिल बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
First time in Hapur || Mivan construction 🚧 || Rcc homes: 9557303854























