
योग मानव की शक्ति, एकाग्रता और कार्य क्षमता को बढ़ाता है: प्रभारी जिला जज
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार व माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ की अध्यक्षता में व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ के तत्वाधान में रविवार 21 जून-2026 को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय हापुड़ के प्रागंण में योग शिविर का आयोजन योग किया गया। उक्त शिविर का शुभारंभ प्रातः 7:00 बजे किया गया। जिसमें श्री वीरेश चन्द्रा अपर जिला जज/त्वरित न्यायालय-द्वितीय, हापुड़, श्री असगर अली, सिविल जज सी0डि0-द्वितीय/प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़, श्री दीपक गौतम न्यायिकाधिकारी ग्राम न्यायालय धौलाना, सुश्री साधना सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट-द्वितीय हापुड़, पैनल अधिवक्तागण, पी0एल0वी0 एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। उक्त अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्रीमान् असगर अली, सिविल जज सी0डि0-द्वितीय/प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ ने योग दिवस के महत्व के बारे में बताते हुए बताया कि योग, मन, शरीर, और आत्मा की एकता को सक्षम बनाता है व योग हमारी शक्ति, एकाग्रता और कार्य क्षमता को बढ़ाता है। हर साल की तरह इस बार भी 21 जून को दुनिया भर में अन्तर्राष्ट्रीय दिवस मनाया जा रहा है। इस बार की योग दिवस की थीम (YOGA FOR HEALTHY AGEING) है।मानव मस्तिष्क के लिए योग जरुरी है।
इसी क्रम में माननीय उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ व माननीय प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हापुड़ के तत्वाधान में जिला कारागार डासना गाजियाबाद में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें समस्त अधिकारीगण, एल0ए0डी0सी0एस0 अधिवक्तागण एवं बंदियों द्वारा योग किया गया है।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651























