
👁 10 views Views
पुलिस लाइन व थानों में मनाया गया योग दिवस
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून,रविवार को हापुड पुलिस लाइन व जनपद के समस्त थाना परिसरों में योग दिवस मनाया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने रिजर्व पुलिस लाइन हापुड़ में जनपद के समस्त अधिकारी व कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास कर पुलिसकर्मियों को नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया।इसके अतिरिक्त जनपद के सभी थाना परिसर में योग दिवस का आयोजन किया गया जिसमें समस्त पुलिस वालों ने शामिल हो कर नियमित योग करने का संदेश दिया और कहा कि योग मनुष्य के लिए एक ऐसा सशक्त साधन है जिसे जीवन में उतारने से मनुष्य सदैव निरोगी रह सकता है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010























