
योग, प्राणायाम शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक,योग दैनिक दिनचर्या मे शामिल करें
हापुड ,सीमन /सुरेश जैन(ehapurnews.com):हापुड के टाऊन हाल पार्क मे अनेक वर्षो से दैनिक योग, प्राणायाम कर रहे एस एस वी इंटर कालेज के सेवानिवृत्त वाणिज्य प्रवक्ता सुरेश चन्द जैन, मुकेश सैनी ,योगेश गोयल, संजय अग्रवाल, राजेन्द्र कुमार ने कहा कि योग, प्राणायाम का वास्तविक लाभ तभी संभव है जब इसे अपनी दैनिक दिनचर्या मे शामिल किया जाए, योग, प्राणायाम करने से हमारे शारीरिक और मानसिक रोग दूर होकर हम स्वस्थ रहते हैं।केवल योग दिवस पर एक दिन या कुछ दिन योग, प्राणायाम करना पर्याप्त नही अपितु शिविर मे योग, प्राणायाम को सही रूप मे सीखकर वर्ष भर इसको नियमित करते रहें।
घर की अपेक्षा पार्क मे योग प्राणायाम करना अधिक लाभकारी है क्योंकि पार्क मे पेड पौधे होने के कारण वायुमंडल मे आक्सीजन का स्तर अधिक होता है। प्रातःकाल सूर्योदय से पूर्व ब्रह्ममुहूर्त मे योग प्राणायाम करना सबसे श्रेष्ठ है।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179























