
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ में खुले में अवैध रूप से पेट्रोल बेचने वालों के खिलाफ हापुड़ नगर पुलिस ने कार्रवाई की। सूचना मिलने पर गुरुवार को पुलिस टीम ने हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। पुलिस को देखते ही एक युवक मौके से भागने लगा।
पुलिस ने भी युवक का पीछा करते हुए सड़क पर दौड़ लगाई और उसे दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बता दें कि खुले में पेट्रोल बेचने से हादसे की आशंका भी बनी रहती है। यह नियमों के खिलाफ है। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामले में दो युवकों को पकड़ लिया जिन्हें पुलिस थाने ले गई।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010




















