
छपकोली मंदिर पहुंचे पूर्व विधायक कमल मलिक ने साधा सपा पर निशाना
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा के पूर्व विधायक कमल मलिक सावन के पहले सोमवार पर बृजघाट से जल लेकर जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ के छपकोली स्थित श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने भगवान भोले का जलाभिषेक किया। इस दौरान शिवभक्तों ने भगवान भोले के जयकारे लगाए और भगवान भोले का आशीर्वाद प्राप्त किया।
गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट से जल लेकर छपकोली मंदिर पहुंचे गढ़ के पूर्व विधायक कमल मलिक ने कहा कि पुलिस-प्रशासन व सरकार द्वारा शिव भक्तों की सुविधा के लिए सुंदर व्यवस्था की गई है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। साथ ही कहा कि आने वाले चुनाव में योगी आदित्यनाथ एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे और प्रदेश में विकास की गंगा बहेगी।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586





















