
👁 21 views Views
ड्रोन से बाबूगढ़ पुलिस रख रही नज़र
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): सावन के पहले सोमवार को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जनपद हापुड़ के विभिन्न थानों की पुलिस सीसीटीवी के साथ-साथ ड्रोन कैमरे का सहारा ले रही है। बाबूगढ़ में भी आने वाले भक्तों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने छपकोली मंदिर व आसपास निगरानी करने के लिए ड्रोन कैमरे का सहारा लिया और संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। पुलिस समय-समय पर पेट्रोलिंग भी कर रही है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788





















