
गढ़: गंगा में डूब रहे कांवड़िए को नाविक ने बचाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में रविवार की शाम गंगा में डूब रहे एक कांवडिए को नाविक धर्मपाल केवट ने कड़ी मशक्कत के बाद बचाया। रेस्क्यू की लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कांवडिए के सफल रेस्क्यू के बाद सभी ने राहत की सांस ली।
आपको बता दें कि मामला रविवार की रात का है जब ब्रजघाट पर जल लेने पहुंचे एक कांवड़िए का पैर अचानक फिसल गया जिसके बाद वह गहरे पानी में चला गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग एकत्र हुए जिन्होंने शोर मचाया। मौके पर मौजूद नाविक धर्मपाल केवट ने अपनी वोट के माध्यम से गंगा में डूब रहे शिव भक्त को बचाया जिसके बाद राहत की सांस ली
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





















