
आयकर अधिकारी जितेंद्र सिंह के तबादले पर विदाई समारोह
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के आयकर अधिकारी श्री जितेंद्र सिंह का स्थानांतरण गाजियाबाद होने पर हापुड टैक्स बार एसोसिएशन ने एक समारोह आयोजित कर उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनके कार्यकाल के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट नितिन गर्ग ने बताया कि श्री जितेंद्र सिंह के कार्यकाल में आयकर विभाग के मधुबन कॉलोनी स्थित पुराने कार्यालय को सूर्या विहार स्थित नए कार्यालय में स्थानांतरित कराया गया, जिससे अधिवक्ताओं एवं करदाताओं को बेहतर सुविधाएँ प्राप्त हुईं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता से आयोजित हापुड़ टैक्स T-20 क्रिकेट लीग सदैव स्मरणीय रहेगी, जिसमें उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा और एक फोटो भेंट किया ।
इस अवसर पर महासचिव संजीव बंसल, जितिन अग्रवाल, वंतिका गर्ग, संजय कौशिक, अमित वर्मा, सुशांत बंसल, शुभम अग्रवाल, राहुल कुमार, वृतांत सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने श्री जितेंद्र सिंह के उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।
हापुड़ में नए आयकर अधिकारी के रूप में श्री मनीष कुमार शीघ्र ही अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।
99 मिनी मॉल से 500/- रूपए की खरीद पर 229/- रूपए का गिफ्ट फ्री: 8191820867

























